बरठीं बिलासपुर। विकासखंड झंडुत्ता के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठी में चल रही तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाहड़ा की टीम ने कबड्डी के मैच पर अपना कब्जा जमा लिया है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाहड़ा की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठी की टीम को 25 रनों से करारी मात दी पहले हाफ में कपाहड़ा की टीम ने 22 व बरठीं के खिलाड़ियों ने मात्र 12 अंक हासिल किये थे । कपाहड़ा के खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में बढ़त को बनाये रखा और मैच 25 अंको के अंतराल से अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच जीतने के बाद खिलाड़ियों की खुसी देखते ही बनती थी। समापन अवसर पर 8 अगस्त को क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल विजयी टीमों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करेंगे औऱ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरठीं के इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का भी शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर, देशराज ठाकुर, सुनील गौतम, सुरेश पन्याली, देशराज, हरीश, दिनेश , मनोज, अशोक कुमार, शशिकांत, नाहर सिंह, शिव सिंह, नवीन कुमार सहित विभिन्न खेलों के कोच व अधयापक उपस्थित थे।