पंकज राठौड़ ब्यूरो चीफ बारां 28/08/2024
भागवत कथा पूर्णाहुति के बाद डा. यादव का सम्मान

बारां,- अहीर समाज के छात्रावास में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा की पूर्णाहुति के बाद कॉर्डोलोजिस्ट हेड ऑफ द डिपार्टमेंट हार्ट के विभागाध्यक्ष एसएमएस हॉस्पीटल जयपुर से आए डा. राजकुमार यादव का आज अहीर समाज की जिला कार्यकारिणी द्वारा अभिनंदन कर साफा बंधी की। कार्य समिति एवं समाज के लोगों के साथ किसान प्रतिनिधियों ने भी डा. यादव को स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। अभिनंदन कार्यक्रम की अध्यक्षता रामस्वरूप यादव पूर्व चेयरमैन नगर पालिका बारां द्वारा की गई। अंतरराष्ट्रीय कवि सुरेंद्र यादवेंद्र ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृष्ण को भगवान बनने तक उन सब लीलाओं का हमारे मानव जीवन किस प्रकार सदउपयोग है यह समय-समय पर उन्होंने अपनी लीलाओं के माध्यम से मानव जीवन जीने का संस्कार दिया। डा. यादव मेलखेडी ग्राम में पटेल घांसीलाल के दूसरे पुत्र है। डा. यादव ने कहा कि मेरी पढाई के प्रेरणास्त्र्रोत मेरे पिताजी है। मुझे डाक्टरी पढने का मानव सेवा करने का वृत पिताजी ने दिया है मैं हर समय उनके प्रत्येक वाक्य को आत्मसात करते हुए इस मानव सेवा को कर पा रहा हूं। आप सब का आशीर्वाद हमारे समाज के सभी बच्चों को पढने के लिए, स्वस्थ्य रहने के लिए एवं बुजुर्ग सेवा करने के लिए प्रेरित करता हूं। हमारे जीवन में हमारे समाज का, माता-पिता का जो महत्व है वह भगवान से कम नहीं है। पढेंगे तो बढेंगे। डा. यादव ने अपने जीवन की संपूर्ण कहानी समाज को बताते हुए कहा कि बच्चों में संस्कार डालने के लिए हमारे सिद्धांत होने चाहिए। डा. यादव के साथ उनकी बेटी लीमा यादव न्यायिक सेवा में हैं। डा. यादव के साथ उनकी टीम के डा. देवीप्रसाद सैनी, नर्सिंग ऑफिसर रोशनलाल यादव भी साथ रहे। इस दौरान कार्यक्रम में समाज की प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। डा. यादव की माताजी सूरजकंवर बाई, छबडा डीएसपी रीडर मोहन यादव, इटावा एसएचओ उम्मेद सिंह, अंतरराष्ट्रीय कवि सुरेंद्र यादवेन्द्र, तहसीलदार महेंद्र यदुवंशी, मंत्री हेमराज यादव छैलाबेल, एईएन राकेश यादव सर्व शिक्षा अभियान, हॉस्टल फाउंडर पटेल बिरधीलाल श्यामपुरा, वयोवृद्ध समाजसुधारक पटेल देवलाल मायथा, बडौदा ग्रामीण बैंक के प्रबंधक नवनीत यादव का भी अहीर समाज द्वारा यादव हॉस्टल के राधा बिहारी प्रांगण में अभिनंदन किया गया। मंच संचालन उपाध्यक्ष शिव कुमार यादव, हरीशचन्द्र बोरेना, पटेल मदनलाल रणवासी, पूर्व सरपंच चंद्रप्रकाश यादव,, जयप्रकाश मायथा अध्यापक आदि ने किया। समस्त कार्यकारिणी को देवी सिंह यादव ने धन्यवाद दिया। संचालन सुनील शर्मा ने किया।
– पवन यादव
अध्यक्ष
नहरी किसान संघर्ष एवं सिंचाई समिति, बारां