भारी बारिश के चलते कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों का अवकाश घोषित किया

लगातार भारी बारिश के चलते तवा डैम के 9 गेटों 10-10 फिट पर खोले गए हैं। तवा डैम उसे करीब 146538 क्यूसेक बारिश का पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है। बारिश का पानी छोड़ने जाने से नर्मदा नदी भी उफान पर आ गई है। वहीं भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने सभी शासकीय शासकीय स्कूलों की आज 22 जुलाई को छुट्टी घोषित की है। बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए हैं कई गांव का संपर्क शहर से टूट गया है। भारी बारिश के चलते सुबह 4:00 बजे से सूखतवा नदी के पुल पर बारिश का पानी आ जाने से भोपाल बैतूल नेशनल हाईवे 46 को बंद कर दिया गया है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।

केसला के थाना प्रभारी गौरव सिंह बघेल ने बताया कि सुबह 4:00 बजे से पुल पर बारिश का पानी आ जाने से पुल से आवागमन बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के लिये पुल पर पुलिसकर्मी भी तैनात किया गया है जिससे कोई भी वाहन ना निकालें। वहीं दूसरी ओर भारी बारिश का दौर भी देखा जा रहा है। भारी बारिश के चलते शहर सहित आसपास के नदी नाले भी उफान पर आ गए हैं। भारी बारिश का दौर अभी भी जारी। बारिश से मेहरागांव, सोनासांवरी नदी उफान पर चल रही है। मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार 3 दिन से बारिश का दौर देखा जा रहा है वहीं बीती रात से भारी बारिश हो रही है।

पुल -पुलिया पर पानी होने पर रास्ता पार ना करें
जिले में पिछले 24 घंटों से हो रही बारिश के कारण नदी नाले, पुल पुलिया उफान पर हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जनसामान्य से अपील की है कि वे पुल- पुलियो के ऊपर से पानी बहने की दशा में इसे पार न करें। कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदार को भी निर्देश दिए हैं कि वे सजग रहें, ऐसे नदी नाले पुल पुलियों की निगरानी करें । जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि के दृष्टिगत कलेक्टर श्री सिंह ने बच्चों की सुरक्षा के लिए जिले के सभी शासकीय / अशासकीय/ केंद्रीय स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में आज 22 अगस्त 2022 का अवकाश भी घोषित किया है।
R9. भारत जिला ब्यूरो नर्मदापुरम योगेश राजभर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!