भीमपुर ब्लॉक के ग्राम पंचयात बटकी झिरना मे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर का आयोजन किया गया…..

भीमपुर ब्लॉक के ग्राम पंचयात बटकी झिरना मे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर का आयोजन किया गया

 

दामजीपुरा/भीमपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बटकी झिरना मे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया!

भीमपुर विकासखंड स्तर पर लगातार मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है! शिविर में जनपद पंचयात सीईओ सुश्री कंचन वास्कले, सीएचओ प्रियंका भारती बटकी,लवकेश मोर्से,एएनएम सुनीता चौहान, सरपंच चंद्रावन्ति मर्सकोले, ग्राम पंचायत सचिव किशोर मर्सकोले,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता की मौजूदगी में शिविर का आयोजन किया गया! जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री कंचन वास्कले के द्वारा जन सेवा शिविर की समस्त जानकारी प्रदान की गई समाजसेवी नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन खुर्दा के अध्यक्ष लवकेश मोर्से नेशिविर मे भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक ग्रामीणों को जानकारी दी गई!एवं किसी भी योजनाओं
के लिए सबको आवेदन करने के लिए कहा गया
सीएचओ प्रियंका भारती के द्वारा शिविर मे स्वस्थ संबंधित स्वस्थ परीक्षण, औषधि वितरण, अन्य स्वस्थ संबंधित ग्राम योजना , संस्थांगत चिकित्सा सलाह आदि की जानकारी दी!

सरपंच श्रीमती चंद्रावंति मर्सकोले ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री उज्जवल योजना फार्म बीपीएल एवं राशन कार्ड हेतु आवेदन फार्म निशक्त पेंशन वृद्धावस्था पेंशन विधवा कल्याण पेंशन फार्म संयुक्त परिवार से समग्र आईडी अलग करने हेतु आवेदन कर सकते है!जिससे शासन की योजनाओं का सीधा लाभ आपको मिल सके! शिविर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बटकी के अध्यक्ष,विनोद मर्शकोले सचिव शिवा कवडे, बस्तीराम परते,श्यामलाल मर्सकोले,कलीराम इवने, दयाराम सलामे कुमानसिंह कवडे,विजेश परते,सुरेश कवडे एवं समस्त ग्राम पंचायत बटकी से ग्रामीण सम्मिलित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!