ब्यूरो रिपोर्ट पलामू
मालगाड़ी के चपेट में आने से छात्र का कटा दोनों पैर
-स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से भेजवाया अस्पताल
-फूट ओवर ब्रिज नही रहने के कारण बनी रहती है दुर्घटना की संभावना
-पहले भी कई बार घट चुकी है घटना

पलामू। मुगलसराय रेल खंड के उंटारी रोड रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की दोपहर रेलवे ट्रैक पार करते समय गांधी 10+2 उच्च विद्यालय उंटारी का एक छात्र व सिडहा गांव निवासी राजेंद्र मेहता के एकलौते पुत्र सजन मेहता (13 वर्ष) का दोनों पैर मालगाड़ी के चपेट में आने से कट गई। जानकारी के अनुसार अप मेन लाइन में रेलगाड़ी खडी थी इसी क्रम में सजन रेलवे ट्रैक पार कर स्कूल जा रहा था इसी क्रम में एकाएक ट्रेन खुल गई और सजन के दोनों पैर चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्टेशन मास्टर सुरेन्द्र कुमार की घोर लापरवाही से यह घटना घटी । स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन को खुलने से पहले स्टेशन मास्टर के द्वारा सुचना नहीं किया गया था। वही घायल सजन को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी रेफरल अस्पताल मझिआंव ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने स्थिती को गंभीर देखते हुए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। ईधर स्थानीय लोगों ने उंटारी रोड रेलवे स्टेशन पहुंच स्टेशन मास्टर का घेराव किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी कई बार इस तरह की घटना घट चुकी है लेकिन रेल प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है स्थानीय लोग कई बार फूट ओवर ब्रिज के लिए ज्ञापन रेल प्रशासन को सौंपी है लेकिन रेल प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है।