मुजफ्फरपुर जिले कांटी बिहार सरकार में मंत्री बने कांटी विधायक मो० इसराइल मंसूरी, मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र में रविवार को कांटी प्रखंड के तो पंचायत अंतर्गत बंगरा हरदास गांव में साइन-हरचंदा पथ का शिलान्यास किया

परवेज आलम जिला ब्यूरो चीफ मुजफ्फरपुर बिहार

एंकर मुजफ्फरपुर जिले कांटी बिहार सरकार में मंत्री बने कांटी विधायक मो० इसराइल मंसूरी, मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र में रविवार को कांटी प्रखंड के तो पंचायत अंतर्गत बंगरा हरदास गांव में साइन-हरचंदा पथ का शिलान्यास किया। इस मौके पर मंत्री ने नारियल फोरे। मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत बनने वाली सड़क की लंबाई 2 किलोमीटर एवं प्राक्कलित राशि 1करोड़ 41 लाख रुपए है। सड़क शिलान्यास के मौके पर ग्रामीणों द्वारा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। वही मंत्री इसराइल मंसूरी ने कहा कि कांटी विधानसभा क्षेत्र का एक एक सड़क पक्कीकरण किया जाएगा। मौके पर राजद के कांटी प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राय, मुखिया ज्ञान कौशिक उर्फ होरिल, पूर्व मुखिया अरविंद राम, जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या 18 आभा ठाकुर, , पूर्व मुखिया मोतिउर रहमान, मो. गुड्डू , शैलेंद्र सिंह, मो. रिजवान, मो. साजिद, गरीब नाथ यादव ,पूर्व पार्षद गजेंद्र राम, उमा राय, अजय राय, मो. जिलानी अंसारी ,मो. कमाल खान, मो.खुदादिन अंसारी, पुनीत पासवान पप्पू तिवारी ,मो. शमशूल
सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!