राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुर्जा में कैरियर मेले का भव्य आयोजन

बसेड़ी उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुर्जा में कैरियर डे और कैरियर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को करियर और रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था।करियर मेले में कक्षा 10 और 12 के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गयी। बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।
इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश कुमार, साधना शर्मा, रविंद्र सिंह, दीपक, शेर सिंह, शिवकुमार, अश्विनी सिंह ने विद्यार्थियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर और रोजगार के अवसरों पर अपने विचार साझा किए।
बसेड़ी से संवाददाता माधो सिंह परमार
11/2/25