राजकीय वशिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोरसिंधी में मनाया गया आज़ादी का 75 वा अमृत महोत्सव।

राजकीय वशिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोरसिंधी में आज आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
अध्यापकों के संग स्कूल के बच्चे तिरंगा रैलियों के जरिये गांव के लोगों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में शुक्रवार को विद्यालय मोरसिंधी के बच्चों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए रैली निकाली।तिरंगा रैली के माध्यम से लोगों में देशभक्ति का जज्बा जागृत किया गया व घर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय के प्रांगण से हर घर तिरंगा के लिए रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई।
अध्यापकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान का प्रतीक है। इसे घर-घर फहराकर राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम का इजहार करें।
इस अवसर पर पाठशाला के प्रधानाचार्य यशपाल जस्टा जी ने बताया कि इस महोत्सव के उपलक्ष्य में पाठशाला में भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता,देश भक्ति गीत,व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस तिरंगा रैली में सभी स्टाफ के सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!