भरतपुर 31 जनवरी
भरतपुर के नदबई से बड़ी खबर
लखनपुर थाना परिसर को भूमि की आवश्यकता को प्रमुखता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक व जिला कलेक्टर महोदय ने किया संज्ञान
थाना लखनपुर की आवश्यकता को देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा थाना परिसर हेतु अतिरिक्त भूमि का किया गया आवंटन…
भरतपुर जिले की नदबई तहसील में उप तहसील मुख्यालय लखनपुर स्थित थाने के लिए भूमि कम पडने पर आवश्यकता को देखते हुए जिला कलक्टर अमित यादव द्वारा भूमि का किया गया आवंटन…

आवंटन के तहत जिला कलेक्टर द्वारा खसरा नंबर 2314/925 रकवा 0.44 हेक्टेयर मे से 0.28 हेक्टेयर चारागाह भूमि का निशुल्क आवंटन किया गया है…
समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर ने बताया की इससे पहले सन् 2018 मे खसरा नंबर 925 रकवा 0.96 हेक्टेयर मे से 0.52 हेक्टेयर चारागाह भूमि का निशुल्क आवंटन थाना परिसर हेतु हो चुका है…
लेकिन अब जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा जारी मांग पत्र पर अतिरिक्त निशुल्क भूमि का आवंटन जिला कलक्टर अमित यादव द्वारा किया गया है
वर्तमान आवंटित भूमि को जोड़ते हुए अब लखनपुर थाना परिसर के लिए पांच बीघा जमीन सरकार द्वारा आवंटित हो चुकी है…!!
भरतपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट