फतेहपुर पुलिसः–
एरिया डोमिनेशन
विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने व शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा आम जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री राजेश कुमार सिंह के संयुक्त निर्देशन में एरिया डोमिनेशन के तहत अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री राजेश कुमार के नेतृत्व मे थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न रूटों पर भारी पुलिस बल व अर्धसैनिक बल के साथ पैदल मार्च किया गया।
मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री दिनेश चंद्र मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री प्रगति यादव ,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री अरुण कुमार चतुर्वेदी व अन्य अधिकारी/कर्मचारिगण मौजूद रहे।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी थरियांव श्री अनिल कुमार के नेतृत्व में थाना थरियांव अन्तर्गत ग्राम मोहम्मद पुर आदि क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन किया गया।👇👇