मनोज डोगरा चिंतपूर्णी

आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बलवीर सिंह ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ठठल में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के 102 मेधावी बच्चों को डॉ रजीव सूद राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल दिल्ली में कार्यरत के जन्मदिन पर पुरस्कार तथा पुरस्कार के साथ कुछ धनराशि बच्चों को दी।
प्रिंसिपल के अनुरोध पर विधायक बलबीर सिंह ने दो अतिरिक्त कमरे बनाने के लिए ₹5 लाख की धनराशि स्वीकृत की तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को ₹11000 की धनराशि अलग से दी।
इस अवसर पर विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का समय है बच्चों और उनके अभिभावकों को अपने भविष्य को उज्जवल करने के लिए प्रतिस्पर्धा के तौर पर तैयार रहना होगा। और हमें कंपटीशन में अब्वल आकर अपने भविष्य के साथ-साथ अपने क्षेत्र के नाम को भी ऊंचा उठाना होगा।
विधायक बलबीर सिंह ने इस स्कूल के अनमोल मोती डॉ रजीव सूद को उनके जन्मदिन पर विशेष रूप से बधाइयां दी।
इस अवसर पर महामंत्री रविंद्र द्विवेदी, प्रभारी मन की बात एडवोकेट हरदीप जस्सल, नर्मदा जसवाल महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, बशीर मोहम्मद जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष, जयदेव सिंह खट्टा जिला OBC मोर्चा अध्यक्ष, विस्तारक जितेंद्र धीमान, अमन ज्योति ग्राम पंचायत प्रधान, सीताराम पूर्व प्रधान, मास्टर हजारा सिंह, बीडीसी डॉ राजेंद्र सिंह, प्रिंसिपल कमल देव, तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहें