मनोज डोगरा चिंतपूर्णी

आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बलबीर सिंह ने उपमंडल अम्ब में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों के साथ कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा कारगिल युद्ध में हुए शहीद सैनिकों के आश्रितों को तथा युद्ध में हिस्सा लेने वाले वीर सैनिकों को सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में विशेष रुप से उप मंडल अम्व के जम्मन कव्वाली गांव से सवन्ध रखने वाली कारगिल शहीद रुकम दीन की पत्नी सरताज बेगम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकारें देश भक्ति से ओत-प्रोत देश सेवा को समर्पित अपने देश के वीर जवानों का सामान करती है।
उन्होंने विपक्ष से प्रश्न करते हुए कहा कि मैं विपक्ष से पूछता हूं कि क्या देश के कारगिल युद्ध में हुए वीर शहीदों को व उनके परिवारजनों को सम्मानित करना उनका कर्तव्य नहीं है ?
विधायक बलवीर कहा की विपक्ष ने हमेशा ही देश के वीर जवानों का अपमान किया है और उनकी वीरता पर प्रशन खड़े किए
विधायक बलवीर सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने सैनिकों की जरुरतों को हमेशा प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सेना को उनकी जरुरत अनुसार बुलट प्रुफ गाड़ियां bullet प्रुफ जाकिट लड़ाकू विमान लड़ाकू हेलीकॉप्टर तथा अन्य साजो समान प्राथमिकता के आघार पर देश की सेना को मुहया करवाया है ।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ही सैनिकों की 44 वर्षों से चली आ रही एक रैंक एक पेंशन की मांग को पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि देश को समर्पित भाजपा सरकार का समर्थन करें और आने वाले समय में देश हित तथा अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एकजुटता के साथ भाजपा सरकार के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर खड़ा रहें।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में प्रदेश मीडिया प्रभारी व पार्लियामेंटरी सह प्रभारी सुमित शर्मा, कर्नल कृष्ण पाल, कर्नल तरसेम राणा, कमांडेंट कालिदास, कमांडेंट सुरेंद्र शर्मा, असिस्टेंट कमांडेंट सुरेंद्र शर्मा, मंडल संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सुभाष चंद, सरताज बेगम पत्नी शाहीद रुकम दीन, मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, जिला महामंत्री श्याम मन्हास (कारगिल हीरो), महामंत्री महेश मेहता ,महामंत्री रविंद्र द्विवेदी, महामंत्री कुलदीप सिंह ठाकुर, जिला obc मोर्चा अध्यक्ष जयदेव सिंह खट्टा, प्रदेश कार्यकारिणी शंभू गोस्वामी, एस सी मोर्चा अध्यक्ष शेर सिंह,OBC मोर्चा अध्यक्ष सुवेदार तरसेम सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोहर लाल, बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रोफेसर के सी सूद, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट संदीप शर्मा, कैप्टन सूरम सिंह, कैप्टन यशपाल, कैप्टन RC कोल, वतन सिंह, रवि दत शर्मा, अनीता कुमारी प्रभारी महिला मोर्चा, BDC अध्यक्षा सुनीता धीमान, बीडीसी उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर, बाबा राजपूत युवा मोर्चा महामंत्री, विकास भारद्वाज आईं टी सदस्य तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहें