वीरगंज नेपाल के भारतीय महावाणिज्य दुतावास और काठमांडू में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

नेपाल में भी शान से लहराया तिरंगा।
********
वीरगंज नेपाल के भारतीय महावाणिज्य दुतावास और काठमांडू में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

*******
रक्सौल।भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी शान से लहराया तिरंगा।नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दुतावास में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 76 वें स्वतंत्रता दिवस काफी धुमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कन्सुलेट जेनरल नितेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर तिरंगे को सलामी दिया।उसके बाद आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में बताया और राष्ट्रपति के संदेश को पढ़ा। भाषण समाप्त होने पर दुतावास द्वारा नेपाल के विभिन्न स्थानों पर किए गए कार्यक्रमों का झलक प्रोजेक्टर से दिखाया गया। उसके बाद विभिन्न स्कुल के छात्र छात्राओं ने राष्ट्र भक्ति गीत गया और राष्ट्रीय गानों के म्यूजिक धुन पर नृत्य व नाटक किया। कार्यक्रम के अंत में सभी स्कूली बच्चों को सर्टिफिकेट कन्सुलेट जेनरल और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत गद्दी ने वितरण किया।इसके साथ ही कन्सुलेट जेनरल ने कार्यक्रम के मुख्यमंत्री अतिथि मुख्यमंत्री लालबाबू राउत को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!