संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम।

बयाना पुलिस वृत क्षेत्र के थाना गढ़ी बाजना के गांव गुर्धा डांग में आज एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक के परिजन शव को बयाना अस्पताल लेकर आए जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची थाना गढ़ी बाजना पुलिस ने मृतक का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस एएसआई राजाराम ने बताया कि मृतक युवक गांव गुर्दा डांग निवासी हंस राम पुत्र लखपत गुर्जर है जिसके भाई नरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि उसे आज खेत पर काम करते समय सर्प ने डस लिया था जिसकी मृत्यु हो गई वही यह शब 1 से 2 दिन पुराना बताया है। चिकित्सा प्रभारी अधिकारी के अनुसार मृतक का विसरा का नमूना जांच के लिए लिया गया है। जिसे जांच को भेजा जाएगा। जिसकी जांच रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारण का पता लग सकेगा।