सम्राट अशोक की तुलना औरंग जेब से कए जाने के खिलाफ लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

सम्राट अशोक की तुलना औरंग जेब से कए जाने के खिलाफ लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

 

बदलाव संस्था के बैनर तले किया गया विरोध प्रदर्शन, फूंका गया दया प्रकाश सिन्हा का पुतला

 

 

 

 

मिहींपुरवा(बहराइच): लेखक दया प्रकाश सिन्हा द्वारा अपनी एक लेख में सम्राट अशोक की तुलना औरंग जेब से किए जाने से सम्राट अशोक के समर्थकों में भारी नाराजगी व्याप्त है | जगह जगह विभिन्न माध्यमों और तरीकों से दया प्रकाश सिन्हा का विरोध किया जा रहा है | विरोध के क्रम में ही आज बदलाव संस्था के तत्वाधान में अशोक लाट गंगापुर परिसर में दया प्रकाश सिन्हा द्वारा अशोक महान पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में पुतला दहन किया गया | विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों द्वारा दया प्रकाश सिन्हा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पदमश्री पुरस्कार वापस कराने एवं देशद्रोह मुकदमा पंजीकरण कराने की मांग की गयी | मांग पूरा होने की स्थिति में बदलाव संस्था द्वारा देशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी गई | इस मौके पर बदलाव संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रामेश्वर पवन, राष्ट्रीय महासचिव डॉ अखिलेश कुमार, प्रदेश महासचिव रामनारायण मौर्य, जिलाध्यक्ष महिला संघ सविता मौर्या, नरसिंह मौर्य, श्याम सुंदर मौर्य, राजेश कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, रघुवीर मौर्य, राजकुमार मौर्य, चंद्र देव मौर्य, उमाशंकर मौर्य, मौजी लाल यादव, राजकिशोर बौद्ध, ललन सिंह, द्वारिका प्रसाद, सुरेश कुमार मौर्य, बसंत चंद्रवंशी, जगरनाथ बौद्ध, बृजमोहन सिंह, इंद्रजीत, रामाशीष राजभर, श्री भगवान मौर्य सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे |

बहराइच से जिला संवाददाता अजीत कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!