11 अक्टूबर 2022
खबर मंदसौर से,
सीएम जन सेवा अभियान अंतर्गत महिला बाल विकास ने विभाग ने सबसे पहले किया आवेदनों का 100% निराकरण
कलेक्टर श्री गौतम सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने महिला बाल विकास विभाग को शुभकामना प्रदान की। शुभकामना देते हुए कहा कि महिला बाल विकास विभाग के द्वारा सबसे पहले मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत जितने भी आवेदन प्राप्त हुए थे। उनका शत-प्रतिशत निराकरण किया गया। अब विभाग के पास में कोई भी आवेदन लंबित नहीं है। इस दौरान कलेक्टर ने आधार संग्रहण कार्य को बहुत अच्छे से तथा सबसे पहले करने वाले बीएलओ को सम्मानित भी किया। उन्होंने बीएलओ को कहा कि वे अन्य बीएलओ का भी मार्ग प्रशस्त करें तथा सभी बीएलओ मिलकर 100% कार्य पूर्ण करें। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत जिले में अभी तक 30677 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें से 22524 आवेदनों का निराकरण किया गया। जितने भी लंबित आवेदन है। उनका कल शाम तक निराकरण करें। रिजेक्ट आवेदनों का दोबारा चेक करें। पात्र व्यक्ति का आवेदन किसी भी तरह से रिजेक्ट ना करें। छोटे-छोटे कारणों से आवेदन रिजेक्ट ना करें। पीडब्ल्यूडी विभाग 1 नवंबर को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम का शुभारंभ करवाएं। जिला आबकारी अधिकारी नयाखेड़ा बाईपास पर स्थित शराब की दुकान को 13 अक्टूबर तक किसी भी हालत में हटवाए। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।
ब्यूरो चीफ हार्दिक हड़पावत R9 भारत मंदसौर
