हाईस्कूल फत्तेगंज में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे – मुन्ने बच्चों ने मचाया धमाल

चित्रलेखा‌ श्रीवास की रिपोर्ट
हाईस्कूल फत्तेगंज में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे – मुन्ने बच्चों ने मचाया धमाल

फत्तेगंज//विकासखंड करतला जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले शासकीय हाईस्कूल फत्तेगंज में शनिवार को वार्षिकउत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैलचित्र पर मुख्य अतिथि तोमर सर के.पी. पब्लिक स्कूल तुमान विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि दिनेश राठिया शाला प्रधानपाठक सीता राम राठौर,प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजू सिंह कंवर ,ननकी सिंह कंवर, सुकुल सिंह राठिया, के द्वारा दीप प्रज्वलित कर व श्री फल तोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एवं सभी अतिथियों को बेच,तिलक लगाकर व श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झांसी की रानी थीम को लेकर कुमारी दिव्या ज्योति राठिया अंजनी यादव कमलेश कुमार यादव एवं साथियों द्वारा नशा मुक्ति अभियान में कुमारी दामिनी वसुंधरा अंशू एवं साथियों के द्वारा शराब, गुटखा, पान, तंबाकू, ड्रग्स,को लेकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। कुलदीप एवं साथियों के द्वारा भारत एवं पाकिस्तान थीम को लेकर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा एवं तालियां बटोरी वहीं प्राथमिक शाला के छात्रों द्वारा मां थीम को लेकर सोनिया एवं उनके साथियों के द्वारा बहुत सुंदर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, मंच का संचालक आर.एल. सारथी द्वारा किया गया, कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य अमृता लाल द्वारा सभी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संकुल समन्वयक सनत कुमार देवांगन, रामनारायण जायसवाल,जे.पी.साहू, एवं समस्त शालेय परिवार फत्तेगंज बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!