अज़ादार हुसैन के चालिसवें की मजलिस का आयोजन किया जाएगा….

 

बलरामपुर से ब्यूरोचीफ सुशील श्रीवास्तव

बलरामपुर
बुधवार 27 जुलाई को सुबह दस बजे उतरौला के ग्राम अमया देवरिया में दरगाह हजरत अब्बास अलमदार पर मरहूम अज़ादार हुसैन के चालिसवें की मजलिस का आयोजन किया जाएगा। जिसकी निजामत मौलाना ज़ायर अब्बास करेंगे। मजलिस को फैजाबाद के मौलाना वसी हसन खां खिताब फरमाएंगे। मजलिस से पूर्व हसन जाफरी एवं सलीम बलरामपुरी पेशखानी करेंगे। इसी दिन सुबह दस बजे मोहम्मद इसराइल के आजाखाने में जनानी मजलिस का भी आयोजन होगा। जिसमें तमाम खवातीन शिरकत करेंगी। उक्त जानकारी मरहूम आज़ादर हुसैन के पुत्र फ़रमान अली ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!