अधिवक्ता संघ उतरौला के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष बीरेंद्र सिन्हा व मंत्री गयासुद्दीन बने….

Place – उतरौला

 वाजिद हुसैन

अधिवक्ता संघ उतरौला के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष बीरेंद्र सिन्हा व मंत्री गयासुद्दीन बने

अधिवक्ता संघ उतरौला के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बीरेंद्र सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेंद्र प्रताप पाण्डेय को 44 मतों से हराया। अध्यक्ष पद के लिए बीरेंद्र सिन्हा को 137 मत मिले तथा महेन्द्र प्रताप पाण्डेय उर्फ गोलू को 93 मत मिले। इसमें 3 मत अवैध पाये गये। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद मुस्तफा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चन्द्र भान मिश्रा को 20 मतों से हराया। मोहम्मद मुस्तफा को 125 व चन्द्रभान मिश्रा को 105 मत मिले। इसमें 3 मत अवैध पाये गये। महामंत्री पद में गयासुद्दीन खा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम कुमार सिंह को 8 मतों से हराया। इसमें अभिमन्यु कुमार को 45मत, गयासुद्दीन खा को 72 मत, ओम प्रकाश श्रीवास्तव को 49 मत व राम कुमार सिंह को 64 मत मिले। इसमें 3 मत अवैध पाये गये। कोषाध्यक्ष पद पर सुनील तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आलोक श्रीवास्तव को 69 मतों से हराया। सुनील तिवारी को 149 व आलोक श्रीवास्तव को 80 मत मिले। इसमें 4 मत अवैध पाये गये। संयुक्त मंत्री पद के चार प्रत्याशियों के चुनाव में तीन पद होने पर राज कुमार मिश्र को 118, अखिलेश यादव को 160 मत, मारुति नंदन गुप्ता को 183 मत मिलने से निर्वाचित हुए। नवीन प्रजापति को 116 मत मिलने से वह अपनी जीत दर्ज नहीं करा सके।
R9 भारत उतरौला से वाजिद हुसैन की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!