डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई
आज दिनांक 28 फरवरी 2025 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि हरदेव नगर पर मनाई कार्यक्रम का आयोजन

आज दिनांक 28 फरवरी 2025 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि हरदेव नगर पर मनाई कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा द्वारा किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशम्भर दयाल शर्मा रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय चित्रांश वंसज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दयाकांत सक्सेना रहे , कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई कार्यक्रम में बोलते हुए विशंभर दयाल शर्मा ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद1950 में जब भारत गणतंत्र बना, तो संविधान सभा ने प्रसाद को इसका पहला राष्ट्रपति चुना । राष्ट्रपति के रूप में, प्रसाद ने पदाधिकारियों के लिए गैर-पक्षपातपूर्ण और स्वतंत्रता की परंपरा स्थापित की और कांग्रेस पार्टी की राजनीति से संन्यास ले लिया। हालांकि एक औपचारिक राष्ट्राध्यक्ष के रूप में, प्रसाद ने भारत में शिक्षा के विकास को प्रोत्साहित किया, कार्यक्रम में बोलते हुए दयाकांत सक्सेना ने कहा कि 1957 में, प्रसाद को फिर से राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया , वे दो पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाले एकमात्र राष्ट्रपति बने। प्रसाद लगभग 12 वर्षों के सबसे लंबे कार्यकाल के लिए पद पर रहे। उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की, कार्यक्रम में राजेश पाठक, योगेशकांत सक्सेना, राम त्रिवेदी, मोहित अग्रवाल, बिट्टू त्यागी, मुकेश सक्सेना, दिवाकांत सक्सेना, सोनू खान, अनुपम सक्सैना, रतिराम कुशवाहा आदि उपस्थित रहेl