भरतपुर 19 जनवरी
प्रयागराज महाकुंभ से बड़ी खबर
आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना के महासमागम महाकुंभ 2025 में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्नान

संगम घाट पर स्नान कर देश सहित प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना
रविवार को राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रयागराज में आस्था, श्रद्धा और एकता के महासमागम ‘महाकुम्भ-2025’ में किया स्नान
पुत्र अभिषेक सहित पवित्र त्रिवेणी संगम पर आस्था की पावन डुबकी लगाकर प्राप्त किया अनुपम सौभाग्य…
तदोपरांत लेटे हुए हनुमान जी महाराज के दिव्य दर्शन एवं पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, मंगलमय एवं आरोग्यमय जीवन हेतु की प्रार्थना ..
इस मौके पर प्रयागराज स्थित राजस्थान मंडप में पूज्य साधु संतों के सानिध्य में प्राप्त किया आशीर्वाद सहित सौभाग्य..
साथ ही प्रयागराज में तुलसी पीठाधीश्वर परम पूज्य जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य महाराज जी के श्री चरणों में वंदन कर किया आशीर्वाद प्राप्त…
तत्पश्चात आयोजित यज्ञ में आहुति प्रदान कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि शांति एवं कल्याण के लिए ईश्वर से की प्रार्थना …
R9.भारत के लिए जयपुर से हेमंत दुबे की विशेष रिपोर्ट