आफत की बारिश ,,, 36 घंटो में बाढ़ जैसी स्थिति……

नरसिंहगढ़ तहसील ब्यूरो हरिओम जांगड़े
दिनांक 16/8/2022
लोकेशन राजगढ़ जिला के नरसिंहगढ़ तहसील ग्राम रणवा

 आफत की बारिश ,,, 36 घंटो में बाढ़ जैसी स्थिति

।पिछले 36 घंटों से लगातार बारिश के कारण कई गांव हुए जलमग्न ,,,,, अब ग्रामीणों के लिये बारिश आफत बन चुकी हैं। नरसिंहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण कुंवर चैन सागर दुदी डैम के 6 गेट खोले गए हैं ।अधिक बारिश के कारण यह गेट खोले गए है। डेम के गेट खुलने की वजह से निचली बस्तियों व रनावा ,कुंवर कोटरी , काकरवाल आदि गांवों के निचली बस्तियों पानी से जलमग्न हुए ।वही ग्राम रनावा में चारों ओर ज्यादा पानी होने के कारण गांव टापू में तब्दील हो गया।जिसके चलते ग्रामीण गांव से बाहर भी नही निकल सकते। तो वही बात की जाए छोटा बैरसिया सुकड़ नदी उफान पर होने के कारण नरसिंहगढ़ पचोर मार्ग का संपर्क टूटा लोग निकलने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!