एडीएम ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत ऐली परसौली तटबंध का किया निरीक्षण….

आशीष श्रीवास्तव R9.BHARAT GONDA

👉 एडीएम ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत ऐली परसौली तटबंध का किया निरीक्षण

👉 घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ते ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ने केे क्रम में जिला प्रशासन तटबंधों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया है। डीएम के निर्देश पर एडीएम सुरेश कुमार सोनी और जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने तहसील तरबगंज अन्तर्गत एली परसौली तटबंध का निरीक्षण किया।
एडीएम ने बताया कि घाघरा नदी के किनारे पड़ने वाले सभी संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है तथा बाढ निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व विभाग की टीमें निगरानी कार्य में लगाई गई वहीं बाढ़ खण्ड के अधिकारी भी तटंबंधों की सुरक्षा पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि घाघरा नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं परन्तु एहतियातन सक्रिय कर दिया गया है। बाढ़ से बचाव व राहत के लिए जनपद स्तरीय कन्टोल रूम संचालित कर दिया गया है। इसके साथ राहत शिविर, मवेशियों के लिए भूसा, बाढ़ आने की स्थिति में प्रभावितों को पका हुआ भोजन का पैकेट मुहैया कराने के साथ ही कच्चा राशन दिए जाने हेतु टेण्डर का कार्य पूरा करा लिया गया है। पशु पालन विभाग की टीमो द्वारा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मवेशियों का टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत मेडिकल टीम की भी ड्यूटी लगा दी गई है तथा सभी सीएचसी पर सर्पदंश व एन्टी रैबीज इंजेक्शन के साथ ही अन्य आवश्यक दवाओ की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है।
उन्होंने बताया है कि बाढ़ चाौकियों पर जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तटबंधों की निगरानी में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतेंगें तथा अद्यतन सूचनाओ से जिला प्रशासन को अवगत कराएगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!