दिलदार खान (सुपौल/ बिहार)
एसएसबी जवान सहित स्कूली बच्चे ने साइकल रैली में लिया भाग
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश भर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है. मझारी से सटे आसनपुर कुपहा स्थित रंगरूट प्रशिक्षण केंद्र से शुक्रवार की सुबह के साइकिल रैली को डीआईजी राजीव राणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान साइकिल रैली में एसएसबी जवान सहित स्कूली बच्चे भी रैली में शामिल हुए. जहा एसएसबी जवान सहित स्कूली बच्चे ने भारत माता के नारे लगाए. डीआईजी श्री राणा ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश भर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है. जिसका मुख्य उद्देश्य जनता को भारतीय ध्वज संहिता के बारे में जागरूक करना और हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार प्रसार के लिए प्रोत्साहित करना. सभी ने भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाते हुये रैली में भाग लिया. रैली के दौरान लोगों से हर घर तिरंगा फहराने और साथ ही साथ उसकी मर्यादा को बरकरार रखने की भी अपील की गई. सभी बच्चों ने साइकिल रैली में जोश खरोश के साथ भाग लिया . साइकिल रैली में दर्जनों की संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया और सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था. साइकिल रैली में 3 टीम बनाया गया जिसमें एक टीम झंझारपुर के लिए और रवाना हुआ तो दूसरे टीम सुपौल के लिए रवाना हुआ तो ही तीसरे टीम सिमराही के लिए रवाना हुआ. जिसमें झंझारपुर टीम को अगुवाई कर रहे हैं इंस्पेक्टर जीडी अक्षय, तो सुपौल टीम की अगुवाई कर रहे हैं जीडी प्यारेलाल, तो वही सिमराही टीम को अगुवाई कर रहे हैं श्यामल कुंडों सभी टीम के साथ साथ अन्य बलकर्मियों ने भाग लिया.