कांग्रेस भवन रायगढ़ में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती सद्द्भावना दिवस के रूप में मनाई गईकांग्रेस भवन रायगढ़ में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती सद्द्भावना दिवस के रूप में मनाई गई…….

छत्तिसगढ़ रायगढ़ से= ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R 9 भारत कांग्रेस भवन रायगढ़ में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती सद्द्भावना दिवस के रूप में मनाई गई

 

रायगढ़ -20 अगस्त
भारत रत्न से सम्मानित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती आज कांग्रेस भवन में सद्द्भावना दिवस के रूप में मनाई गई जहां कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक व महापौर जानकी काटजू के साथ राजीव गांधी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने स्व. राजीव गांधी जी के विषय में बताया कि
उनकी प्रारंभिक शिक्षा देश के प्रतिष्ठित दून स्कूल में हुई थी और इसके बाद उन्होंने लंदन के इंपीरियल कॉलेज में प्रवेश लिया और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की उपाधि प्राप्त की। भारत आकर राजीव गांधी ने इंडियन एयरलाइंस में पायलट के तौर पर काम शुरू किया। राजीव गांधी को अपने नाना से ‘आराम हराम है’ और अपने पिता से ‘अपना काम खुद करो’ की प्रेरणा मिली थी। राजीव गांधी को 1981 में कांग्रेस पार्टी का महासचिव बनाया गया और इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद उन्होंने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में सबसे युवा व भारत देश के नौवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।राजीव गांधी एक उदार व्यक्तित्व के राजनेता माने जाते
थे।उन्होंने अपने कार्यकाल में सूचना क्रांति की बुनियाद रखी उन्होंने देश को कंप्यूटर दूरसंचार और सॉफ्टवेयर विकास के युग में प्रवेश करवाया ,उनके कार्यकाल में ही 18 साल की उम्र में वोट देने के अधिकार व हर जिले में नवोदय विद्यालयों की शुरुवात हुई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला आज सद्भावना दिवस पर कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी सौम्य स्वभाव के राजनेता थे और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी नहीं करते थे। वे अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर व विचार-विमर्श करके ही किसी निर्णय पर पहुंचते थे।उनके कार्यकाल में ही आर्थिक सुधारों की दिशा में भारत की विश्व स्तरीय पहचान बनी थी व चीन एवम पाकिस्तान के साथ हमारे लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों को हल करने के लिए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक एवम पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए भी कार्य योजना प्रस्तुत की थी।
इस सद्भावना दिवस पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय पूर्व अध्यक्ष शहर कांग्रेस ,जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री शाखा यादव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय विकास ठेठवार व मदन महंत,रामलाल पटेल ,अशरफ खान,नारायण घोरे,उपेन्द्र सिंह,संतोष चौहान वसीम खान, दयाराम ध्रुवे,राकेश पांडेय,शेख ताजीम, शैलेष मनहर,विनोद कपूर,गणेश घोरे, चंद्रमणि बरेठ,रोहित महंत, शकील अहमद,अमृति काटजू, कामता पटेल,सुमित पुरोहित, तीजलाल पटेल,भरत तिवारी,प्रदीप मिश्रा,मनोज भटोलिया,प्रताप सिंह, लक्ष्मण महिलाने,सौरभ अग्रवाल,सैय्यद इम्तियाज,सुदेश लाला, इब्राहिम,वकील अहमद सिद्दकी,शेख हुसैन,घासीदास महंत सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक़्ता विनोद कपूर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!