कार्यकर्ताओं के बदौलत समाज वादी पार्टी की बनेगी उत्तर प्रदेश में सरकार

109

लोकेशन- महराजगंज/लक्ष्मीपुर
सरकार भानु प्रताप तिवारी

महराजगंज/लक्ष्मीपुर-।लक्ष्मीपुर बाजार में समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित हुआ।ल कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आमिर खान ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ है। इनके बदौलत ही सपा प्रदेश में सरकार बनायेगी जब हमारा बूथ मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत होगी।
बतौर मुख्य अतिथि पर्व विधायक कौशल किशोर उर्फ मुन्ना सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है।समाजवादी पार्टी 2022 में कार्यकर्ताओं के बल पर सरकार बनाने जा रही है। पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे तभी प्रदेश मे तरक्की व खुशहाली आयेगी उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को बहुत पीछे छोड़ दिया है। जुमलेबाजों की सरकार से जनता परेशान है। भाजपा नौजवानों के साथ धोखाधड़ी की है नौकरी के नाम पर हाथ में कटोरा देने का काम किया है। उन्होंने सपा सरकार में हुए विकास को भी गिनाया। सपा नेता गोल्डी सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करें।विधानसभा अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है। समाजवादी ब्लाक अध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा से ऊब चुकी है परिवर्तन की हवा चल रही है ग्राम प्रधान एकमा तजेन्द्र पाल सिंह, ताहिर अली, जिला पंचायत सदस्य जमीरउल्लाह खां,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुहम्मद अहसन खान,उपेन्द्र यादव,संतोष,अवधेश पाण्डेय, नजरें आलम, दिघा बाबा,विरेन्द्र यादव, पप्पू यादव, नागेन्द्र यादव,राजेन्द्र चौधरी,रामप्रकाश यादव,मजहर खान, हाफिज खान,नसीम खान,महेन्द्र यादव, दुर्गा अग्रहरि, बाबी सिंह,मजहर खान, चुनमुन सिंह ग्राम प्रधान नरेन्द्र यादव,भीम यादव,श्रवण मद्धेशिया,रामबेलास पाण्डेय, अमरमणि यादव, ताबिर नेता,बालजी पटेल, दिग्विजय पटेल, गुड्डू खान,सद्दाम , रविन्द्र उर्फ राजा सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।