कुम्हेर कस्बे के तहसील रोड पर अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए कमरों एव अलमारियों के ताले तोड़कर

डीग। कुम्हेर कस्बे के तहसील रोड पर अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए कमरों एव अलमारियों के ताले तोड़कर उसमें रखे जेवर सहित नगदी पर हाथ साफ कर ले गए।

 

 

घटना को जानकारी मिलते ही कुम्हेर थाना पुलिस ने मौके पर पहुचकर जानकारी ली। कस्बे के तहसील रोड पर भगतसिंह सिकरोरा के मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और कमरों एव अलमारियों के ताले तोड़ने के बाद उनमें रखे लाखो रुपये के जेवर एव नगदी को चोरी कर ले गए। पीड़ित भगतसिंह ने बताया कि उसकी तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए गुड़गांव ले गए थे पीछे से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के जेवरों के साथ ही तकरीबन तीन लाख से अधिक राशि को भो चोरी कर ले। कुम्हेर थानापुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है इस दौरान पूर्व सरपंच रनवीर दहवा मनोज सिकरोरी, बावी पहलवान, कप्तान, बिजेंद्र ठेकेदार आदि ने थाना अधिकारी से मुलाकात कर जल्द घटना को उजागर करने की मांग की।

डीग से ब्यूरो बहादुर सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!