के0 के0 पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी के प्रांगण में डॉक्टर सौरभ श्रीवास्तव (देवरिया) ने विद्यालय के बच्चों को आगामी वार्षिक परीक्षा की तैयारी और नए सत्र की शुरुआत कैसे करें इस पर गेस्ट लेक्चर के माध्यम से दिए मूल मंत्र। गेस्ट लेक्चर कई छात्रों को अतिथि व्याख्यान की अवधारणा पसंद है क्योंकि यह एक ही समय में नए लोगों के साथ सीखने और बातचीत करने का एक दिलचस्प तरीका है। इस तरह के आयोजन और व्याख्यान छात्रों के संचार कौशल और कई अन्य कौशल को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही साथ डॉक्टर सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि बेहतर नौकरी के अवसर कैसे प्राप्त करें या संचार कौशल कैसे सुधारे। इस मौके पर विद्यालय के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार वर्मा ने बताया कि छात्रों के लिए कॉलेज के समय को संतुलित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस मौके पर विद्यालय के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार वर्मा साथ में विद्यालय के प्रबंधक बी0 के0 श्रीवास्तव ने डॉक्टर सौरभ श्रीवास्तव जी को अंग वस्त्र,मोमेंटो व मल्यार्पण कर उनका स्वागत भी किया ।
इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।