क्रांति लाएगा “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान -उत्कर्ष अवस्थी
—————————————
मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आगामी 26 जनवरी से शुरू होने वाले “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” की तैयारी बैठक की गई। जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने कहा कि “भारत जोड़ो यात्रा” के सफल अभियान के विस्तार के रूप में “हाथ से हाथ जोड़ो” एक व्यापक जनसंपर्क अभियान है। यह जनसंपर्क “भारत जोड़ो यात्रा” का विस्तार है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 26 जनवरी से शुरू होकर 2 महीने तक चलेगा तथा ये विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में जिले की सभी ग्राम पंचायतों/गांवों और वार्डों को कवर करेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कपूरी ठाकुर की जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि के साथ की गई। पूर्व जिला अध्यक्ष व पीसीसी सदस्य रमेश निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि आज हर वो व्यक्ति जो विभाजनकारी शक्तियों के खिलाफ है, वो कांग्रेस पार्टी की “भारत जोड़ो यात्रा के साथ” में खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शमीना शफीक ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधानसभा सीतापुर में विधिवत रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और संगठन द्वारा जो कार्यक्रम किए जाएंगे उसमें पूर्ण सहभागिता रहेगी साथ ही साथ उन्होंने कुछ अतिरिक्त कार्यक्रमों को भी “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” के दौरान कराने की बात कही।
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, पीसीसी सदस्यों, ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों तथा फ्रंटल/विभाग/प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा करते हुए व्यापक रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कश्यप ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से राज किशोर सिंह, चोक्ष विभु अवस्थी, संजय कुमार सनी, लवकुश मिश्रा, अल्पना सिंह, अमरकांत मिश्र, श्रेष्ठ तिवारी, एमएल पांडे, डा० एम अली, पीयूष मिश्रा, अमित मिश्रा, आनंद श्रीवास्तव, संजीव नाथ गुप्ता, डॉ विनोद दीक्षित, सुधीर पांडे, सुधाकर मिश्रा, अब्दुल करीम अंसारी, अमर मल्होत्रा रमेश चंद्र मौर्य, आशुतोष बाजपेई, गुफरान खान, मो० शकील खान, संजय दीक्षित, सुभाष राजवंशी, बनवारी लाल कनौजिया, इकबाल अंसारी, आशा कनौजिया, मो० रफीक बेग, यशब राजा, परमेश्वर रावत, विनय यादव, अखिलेश कुमार मिश्र, कमला रावत, नीलम बहेलिया, अनुपमा द्विवेदी, काशीराम भार्गव, जेपी शुक्ला, तारिक फारूकी, राम सहारे पाल, शानू खान, सुंदर सिंह शेखावत, संजय सिंह, प्रवेश वर्मा, राहुल रस्तोगी, रवि प्रकाश, मो० अनीस आदि उपस्थित रहे।
ललित कुमार R9 भारत सीतापुर