आगरा अपडेट:-
खेरागढ़ हाईटेंशन लाइन ने फूंकी गरीब की झोपड़ी, कीमती सामान जलकर खाक,

आगरा आपको बता दें कि विधुत विभाग की लापरवाही का परिणाम गरीब असहाय परिवारों को भुगतना पड़ रहा है, शिकायत मिलने के बाद भी आलाधिकारियों के कान पर जूं तक नही रेंग रही है, अभी हाल में ही खेरागढ़ क्षेत्र में दर्जनों घटनाएं विधुत विभाग की लापरवाही व तानाशाही से हुई है, जी हाँ हम बात कर रहे हैं जनपद आगरा के तहसील खेरागढ़ की जहां पर आए दिन करंट की चपेट में आकर गरीबो पर दुःखो का पहाड़ टूट रहा है, कई दुधारू पशु काल के गाल में समा गए तो कही जनहानि की भी खबर सामने आती रही हैं।
आपको बता दें कि तहसील खेरागढ़ के अंतर्गत गाँव अटा में हाईटेंशन लाइन ने शिवचरण लाल पुत्र राम सिंह की झोपड़ी ही फूंक दी जिसमे काफी कीमती सामान जलकर खाक हो गया,।
गनीमत यह रही कि झोंपडी में कोई सो नही रहा था वरना वह भी जलकर खाक हो जाता, ।
रिपोर्ट- शिवम पचौरी
ब्यूरो चीफ आगरा