प्रेरणा उत्सव:-
खेल मैदान भीमपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वी जयंती प्रेरणा उत्सव के रूप में मनाई गई


भोपाल से आए लगभग 40 कलाकारों ने वीरांगना के सम्पूर्ण जीवनगाथा पर की प्रस्तुति,मुख्यातिथि सपना महेंद्रसिंह चौहान व उर्मिला चौहान रही मौजूद
मोहम्मद इदरीश विरानी
भीमपुर():-मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद व मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय भोपाल द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती के 500वी जन्म जयंती को प्रेरणा उत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्णय मान. मुख्यमंत्री मोहन यादव जी द्वारा लिया गया।इसी क्रम में प्रेरणा उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन खेल मैदान भीमपुर में किया गया।इस दौरान भोपाल से आए लगभग 40 कलाकारो द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन गाथा के बारे में चित्र प्रदर्शनी व नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुति दी गई।कलाकारों द्वारा प्रस्तुति में बताया गया कि वीरांगना रानी दुर्गावती का जन्म कलिंजर बुंदेलखंड उत्तरप्रदेश में 5 अक्टूबर 1524 में हुआ।साथ ही बताया गया कि गोंडवाना लैण्ड भू-भाग साम्राज्य की वीरांगना महारानी ने 16 वी सदी में गोंडवाना साम्रज्य की कमान संभाली और मूंगल साम्राज्य के खिलाफ स्वतंत्रता एवं अपने राज्य की रक्षा के लिए याद किया जाता है।वीरांगना रानी दुर्गावती 24 जून 1564 में मूंगल सेनाओं से संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त हुई।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका श्रीमति सपना महेंद्रसिंह चौहान के साथ समाजसेवी उर्मिला चौहान, मंडल अध्यक्ष भीमपुर अनिल उइके,मंडल अध्यक्ष रतनपुर कृष्णा यादव,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील अड़लक सीईओ जनपद पंचायत भीमपुर अभिषेक वर्मा सहित अधिकारी,कर्मचारी,छात्र छात्राए ग्रामवासी उपस्थित रहे l