25 सितंबर 2022 (रविवार) को नंदिनी कॉलेज (फार्मेसी संस्थान) तुरकौली नवाबगंज -गोंडा (उत्तर प्रदेश) में विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह की 25 तारीख को इंटरनेशनल फार्मास्यूटिकल फेडरेशन (F.I.P) की स्थापना के उपलक्ष्य में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के मनाने का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित प्रभावी स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में फार्मासिस्ट की भूमिका को बढ़ावा देना और उसकी वकालत करना है। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री अनूप कुमार पाठक जी, विभागाध्यक्ष श्री राहुल सिंह जी, कार्यालय अधीक्षक श्री आलोक भट्ट जी समस्त अधापक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।