ग्राम रसोडा में जन चौपाल कार्यक्रम सम्पन्न 

174

बसना :—- समीपस्थ ग्राम रसोड़ा में विकासखंड स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया गया था। जिसमें अँचल के ग्रामीणों द्वारा अपने शिकायतें तथा समस्याओं पर सम्बधित अधिकारियों से चर्चा किया। जन चौपाल कार्यक्रम में अधिकारियों के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया।
जनचौपाल कार्यक्रम  में सरायपाली के एसडीएम नम्रता जैन तथा बसना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सनत महादेवा मुख्य रूप से उपस्थित थे। साथ ही शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग,कृषि विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।    मुख्य कार्यपालन अथिकारी जनपद पंचायत बसना सनत महादेवा ने बताया कि जन चौपाल कार्यक्रम रसोडा में कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें मुख्यतः आवास,पेंशन तथा राशन कार्ड से संबंधित समस्याएं थी।    उन्होने ने आगे बताया कि जन चौपाल में आसपास के 5 से अधिक ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव तथा अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।
श्री महादेवा ने कहा कि चौपाल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रथम तथा द्वितीय डोज़ वैक्सीनेशन का भी कैम्प लगाया गया था। साथ ही साथ उद्यानिकी विभाग द्वारा ग्रामीण जनों को पौधा वितरण किया गया।