घर में खेल रहे बालक को सर्प ने डसा बयाना….

घर में खेल रहे बालक को सर्प ने डसा
बयाना

। बयाना उपखंड के गांव महमदपुरा में अपने घर में खेल रहे एक डेढ वर्षीय बालक को सर्प ने डस लिया जिसे बालक के परिजन उपचार के लिए बयाना के राजकीय रैफरल अस्पताल लाए। जहां इस बालक का शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. महेश धाकड व चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ.जोगेन्द्रसिह की देखरेख में गहन उपचार किया जा रहा है। बालक की हालत में सुधार बताया है। महमदपुरा निवासी जोगेन्द्र जाटव ने बताया कि उसके छोटे भाई का डेढ वर्षीय बालक नैतिक घर पर खेल रहा था। जहां अचानक आए सर्प ने उसे डस लिया। बच्चे की चीख निकलने पर उन्होंने देखा की बच्चे के पास सर्प बैठा था। और उसके पैर में डस लिया है। जिसे वह उपचार के लिए बयाना अस्पताल लाए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!