ब्यूरो रीपोर्ट पलामूँ
छतरपुर में खनन माफियाओं ने आईएफएस अधिकारी को जांच करने से रोका,,रास्ते में ही खड़ा कर दिया था हाइवा

पलामूः खनन माफियाओं ने दबंगई दिखाते हुए आईएफएस अधिकारी को स्टोन माइंस की जांच करने से रोक दिया है. माफियाओं ने रोड पर हाइवा खड़ा कर जाम लगा दिया था. दरअसल पलामू के छत्तरपुर रेंजर पद पर प्रशिक्षु आईएफएस नवनीत कुमार तैनात हैं. आईएफएस अधिकारी नवनीत कुमार, दंडाधिकारी एवं पुलिस की एक टीम अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए छतरपुर में जांच कर रही थी।इस दौरान 12 स्टोन क्रशरों की जांच हो गई, जबकि तीन से चार स्टोन क्रशर की जांच बाकी थी. जांच के दौरान सभी स्टोन क्रशरों में अनियमितता पकड़ी गई थी,आईएफएस के नेतृत्व में जांच टीम जैसे ही आगे बढ़ी छतरपुर के बरडीहा के इलाके में रोड पर पांच हाइवा को लगातार खड़ा कर दिया गया था. ताकि जांच टीम आगे नहीं बढ़ सके।जानकारी देते पलामू डीएफओ सत्यम कुमार
जांच टीम देर तक हाइवा के हटने का इंतजार करती रही,वहीं इसे हटाने की कोशिश भी की गयी लेकिन हाइवा खड़ा रहा,जिस कारण तीन से चार स्टोन क्रशरों की जांच नहीं हो पाई थी,इस घटना के बाद पलामू जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्ती पर उतर गई है,मामले में एक संयुक्त जांच रिपोर्ट तैयार की गयी है, जिसके बाद ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।