छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को शहर सहित, जिले भर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ।
पाली, जिले के सबसे बड़े बांगड़ कॉलेज में इस बार 60.92 प्रतिशत, लॉ कॉलेज में 85.05 प्रतिशत और गर्ल्स कॉलेज में 68.06 प्रतिशत वोटिंग हुई।
कोरोना के चलते दो साल बाद चुनाव हुए।
कॉलेज के बाहर सुबह से ही एनएसयूआई, एबीवीपी व निर्दलिय प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी रही।
शनिवार को मतणगना होगी और उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
प्रत्याशियों के समर्थकों ने आमने-सामने होकर जमकर नारेबाजी भी की।
पुलिस के जवानों ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें हटाया।
इस दौरान पुलिस के अधिकारियों के साथ पुलिस के कई जवान तैनात नजर आए।
R9 भारत के लिए पाली से जितेश चौहान की रिपोर्ट।