जिलाधिकारी के निर्देश पर दधिचि कुंड में लगाई गई फिल्टर मशीने……

लोकेशन सीतापुर

रिपोर्ट रंजीत प्रजापति

 जिलाधिकारी के निर्देश पर दधिचि कुंड में लगाई गई फिल्टर मशीने

 

 

मिश्रिख के महर्षि दधीच कुंड तीर्थ में लगातार मर रही मछलियां व दूषित जल होने के कारण मीडिया के द्वारा खबरें चलाई गई थी जिसको संज्ञान में लेकर के जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देशन पर तीर्थ के पानी में पानी को फिल्टर करने वाली एवम् ऑक्सीजन देने वाली दो मशीनें लगवाई गई जो लगातार जल में चलती रहती हैं और दूषित पानी को फिल्टर करती रहती हैं और ऑक्सीजन भी देती हैं। जिसके चलते मछली आराम से जल में रह रही हैं ।वही तीर्थ पुरोहित राहुल शर्मा ने बताया कि कई सालों से मछलियों के मरने का सिलसिला कुंड में जारी था जल भी दूषित हो गया था जल से दुर्गंध भी आने लगी थी। जिसके कारण तीर्थ पर यात्री वह पुरोहित नहीं रुक पाते थे ।लेकिन जिलाधिकारी द्वारा मीडिया के द्वारा चलाई गई खबरों को संज्ञान में लेकर के दो फिल्टर मशीनें दधिचि कुंड तीर्थ में डलवा दी गई है।जिससे अब जल की दुर्गंध खत्म हो गई है। और यात्रियों और पुरोहित को तीर्थ पर बैठने में कोई असुविधा भी नही हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!