जी. एस. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव,बच्चों ने किया भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का किया अद्भुत प्रदर्शन

मुकेश गोस्वामी

जी. एस. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव,बच्चों ने किया भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का किया अद्भुत प्रदर्शन

जिले के डोमचांच स्थित जी.एस. पब्लिक स्कूल के विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा व बाल लीलाओं से जुड़ी अपने नटखट प्रदर्शन से सबों का मन मोहा एवं श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ी बच्चों अलग अलग ने झांकियां भी प्रस्तुत की। विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत अपने संबोधन से किया और जानकारी देते हुए कहा भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।कृष्ण ने माता देवकी के गर्भ से जन्म लिया था लेकिन उनका लालन-पालन यशोदा मां ने किया था. कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के निदेशक श्री नितेश कुमार ने भी कार्यक्रम का जमकर लुप्त उठाया एवं अपने संबोधन में शुभकामनाएं देते हुए कहा कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की आराधना होती है। इस दिन लोग बाल गोपाल के लिए झूला सजाते हैं और उनका श्रृंगार व पूजा अर्चना करते हैं। मौके पर विद्यालय के उप-निदेशक नीरज सिंह ने विद्यालय परिवार को ढेरों शुभकामनाएं एवं राधा-कृष्ण बने सभी बच्चों को अपने आशीर्वचन दिए। एवं स्लोगन “जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पाल की” कहकर बच्चों को उत्साहित किया। विद्यालय के कोऑर्डिनेटर स्वास्तिक सोनी चंदन ने भी कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों की जमकर तारीफ व ढेरों शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में अकॉउंटेन्ट गुलाब चंद साहा, सभी शिक्षक-शिक्षिका शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!