डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की हुई आपातकालीन बैठक……

प्लेश -लखीमपुर खीरी

स्लग -डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की हुई आपातकालीन बैठक

एंकर -लखीमपुर खीरी – जनपद पीलीभीत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनिया पर भ्रमण के दौरान वहां पर कार्यरत फार्मेसिस्ट अमरीश बाजपेई के साथ की गई अभद्रता को लेकर जिले के फार्मेसिस्टों में रोष व्याप्त है। जिसके चलते एक आपातकालीन बैठक का आयोजन डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंत्री डॉ अनिल वर्मा ने किया बैठक में उपस्थित सदस्यों ने घटना की घोर निन्दा करते हुए सीएमओ पीलीभीत के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की मांग की।
और बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डीपीए खीरी फार्मेसिस्ट संवर्ग के स्वाभिमान और सम्मान की लड़ाई में जनपद पीलीभीत के साथ है तथा हर प्रकार के सहयोग और समर्थन के लिए तत्पर है। आवश्यकता पड़ने पर आन्दोलन भी किया जायेगा।बैठक में डॉ आर एस तिवारी, डॉ प्रसून श्रीवास्तव, डॉ सरिता गुप्ता, डॉ धर्मेन्द्र मौर्या, डॉ अमरेन्द्र सिंह, डॉ अमित सिंह, डॉ अरून कुमार सक्सेना, डॉ नीरज शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे
संवाददाता -आरिफ अली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!