तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की मौत दो गंभीर घायल।

 

कसरावद तहसील के ग्राम बालसमुद में पेट्रोल पंप के पास तेज गति से भागती मां शारदा बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। मा और बच्चे की हालत गंभीर घायलों को इलाज के बाद खरगोन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बस मां शारदा कंपनी की बताई जा रही है। बस को थाने में जप्त कर लिया गया है बताया जा रहा है कि कमोडवाड़ा निवासी राकेश पंवार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से किसी पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे। सामने से आ रही मां शारदा बस ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे राकेश पंवार की घटनास्थल पर मौत हो गई और पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे खरगोन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रत्याशियों ने बताया कि बस चालक इतनी तेज गति से बस चला रहा था की सामने से आ रही बाइक को देख नहीं पाया और बस ने सीधे जाकर बाइक को टक्कर मार दी
संवाददाता सेवकराम चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!