नदबई के आदर्श टैगोर विद्यालय में हुआ जैन मुनियों का मंगल पदार्पण

भरतपुर नदबई 3 मार्च

नदबई के आदर्श टैगोर विद्यालय में हुआ जैन मुनियों का मंगल पदार्पण

जैन मुनियों ने विद्यार्थियों को सद्मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

ढोल नगाड़ों के बीच विद्यार्थी व शिक्षकों ने जैन मुनियों का किया भव्य अभिनंदन

नदबई. कस्बे के कुम्हेर रोड स्थित आदर्श टैगोर विद्यालय में जैन मुनियों का मंगल पर्दापण हुआ। जहां, संस्था प्रबंधक सतीश चंद शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने ढोल-नगाडे के बीच पुष्पवर्षा करते हुए जैन आचार्य वसुनंदी महाराज के शिष्य 108 विज्ञानंद महाराज, 108 पुण्यानन्द महाराज व 108 धैर्यानंद महाराज का अभिनंदन किया। इस अवसर पर जैन मुनियों द्वारा मंगल प्रवचन करते हुए विद्यार्थियों को सद्मार्ग पर चलते हुए जरुरतमंद लोगों की सेवा करने का आहृवान किया। इससे पूर्व मौजूद शिक्षक व विद्यार्थियों द्वारा जैन मुनियों की विधिवत पूजा अर्चना करते हुए अभिनंदन किया गया। इस मौके पर रमेशचंद गुप्ता, नरेशचंद शर्मा, सतवीर अवस्थी, योगेश त्यागी, चन्द्रभान गौतम, भूपेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे…!!

नदबई से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!