Report by रवि प्रकाश
नाइजीरिया देश में काराकाट प्रखंड के एक व्यक्ति की हुई मौत
खबर रोहतास जिला के काराकाट प्रखंड से। जहां थाना क्षेत्र के बाराडीह पंचायत के कांध बहुआरा गांव निवासी 30 वर्षीय बसंत कुमार की नाइजीरिया देश में मौत हो गई।
बताया जाता है कि बसंत वहां इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत थे। जिसकी हार्ट अटैक से मौत हो जाने की बात बतायी जा रही है। मृतक 30 वर्षीय बसंत कुमार जगरनाथ महतो का इकलौता बेटा थे जो छः माह के लिए नाइजीरिया में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्य के लिए गये थे । 3 नवंबर को नाइजीरिया में हार्ड अटैक से मौत हो गयी थी । इनकी मौत की खबर के बाद गांव से लेकर क्षेत्र के लोगों में गम का माहौल कायम हो गया था । नाइजीरिया देश से 9 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर मृतक का शव पहुंचा था। जिसके बाद दिल्ली से 10 नवबंर को एम्बुलेंस से उसके शव को पैतृक गांव कांध बहुआरा लाया गया। जिसकी घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गई। वही मृतक बसंत की अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी। एकलौते बेटे की मौत के बाद पिता जगनारायण महतो, माता प्रभावती देवी का रो – रोकर बुरा हाल है।
जबकि पत्नी पूनम देवी पति की मौत की खबर सुन सुदबुध खो बैठी है। लेकिन परिजनों ने किसी तरह उनके पति और एक तीन माह की तान्या को अंतिम दर्शन कराया।