पत्रकार संघ का किया गया गठन,सत्येंद्र प्रसाद बने अध्यक्ष

पत्रकार संघ का किया गया गठन,सत्येंद्र प्रसाद बने अध्यक्ष

कुमार चंदन,प्रतापपुर/चतरा।

प्रखंड मुख्यालय स्थित ए आर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में शनिवार को प्रखंड के पत्रकारों की एक बैठक आयोजित किया गया।अध्यक्षता दैनिक जागरण के पत्रकार संतोष पाठक ने किया जबकि संचालन दैनिक भाष्कर के पत्रकार सत्येंद्र प्रसाद ने किया।बैठक में प्रतापपुर पत्रकार संघ का गठन किया गया।बैठक में दैनिक भाष्कर के पत्रकार सत्येंद्र प्रसाद को अध्यक्ष,आवाज अखबार के पत्रकार कुमार चंदन चौधरी को उपाध्यक्ष,प्रभात खबर के पत्रकार बिहारी कुमार को सचिव , राष्ट्रीय नवीन मेल संवाददाता अनुज कुमार चंद्रवंशी को सह सचिव,दैनिक जागरण संवाददाता संतोष पाठक को कोषाध्यक्ष,एक संदेश के संवाददाता अजय राज को सह कोषाध्यक्ष, सन्मार्ग संवाददाता सतीश पांडेय को संगठन मंत्री तथा प्रातः आवाज संवाददाता विकास कुमार तथा सतीश पांडेय को मीडिया प्रभारी बनाया गया।बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से सोशल मीडिया में कोई भी न्यूज नहीं चलाने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!