प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की नई जिला कार्यकारिणी गठित

प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की नई जिला कार्यकारिणी गठित

बैतूल : प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। संगठन ने जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित की हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया ने यह नियुक्तियां जिलाध्यक्ष राकेश सिंह और नर्मदापुरम संभागीय अध्यक्ष शिबू विश्वकर्मा की अनुशंसा पर कीं।

नवगठित कार्यकारिणी में मनोहर अग्रवाल को जिला संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। देवीनाथ लोखंडे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है, जबकि इदरीश विराणी और संदीप वाइकर को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अल्केश धुर्वे को जिला मंत्री और रामराव देशमुख को जिला सचिव बनाया गया है। वहीं, मुकेश बामने को जिला कोषाध्यक्ष व सुनील सोनारे को जिला प्रचारक के पद पर नियुक्त किया गया है। ऋषि सातघोड़े को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

यह संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए काम करता है। पत्रकारों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए यह संघ तत्पर रहता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया ने इस अवसर पर कहा कि प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ पत्रकारों की आवाज को मजबूत करने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने का एक प्रभावी मंच है।

जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपनी नई टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि संघ जिले के सभी पत्रकारों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करेगा और उनके कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

यह नई कार्यकारिणी पत्रकारों की एकजुटता और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। संघ ने जिले के पत्रकारों से अपील की है कि वे संगठन से जुड़कर अपने अधिकारों की रक्षा और मजबूती के लिए आगे आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!