फतेहपुर, 17 जनवरी जिले में सोमवार को पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपराधियों के खिलाफ चलाए

फतेहपुर, 17 जनवरी जिले में सोमवार को पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपराधियों के खिलाफ चलाए अभियान में एक अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है। मुखबिर की जानकारी में पुलिस द्वारा अचानक की गयी छापेमारी की कार्रवाई में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और अवैध असलहे व उन्हें बनाने के उपकरण भी बरामद किया गया।
खागा कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव के जंगल में मुखबिर से मिली सटीक जानकारी पर पुलिस को एक अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ने में कामयाबी मिली है।
घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आज तड़के जानकारी के आधार पर एक असलहा फैक्ट्री में छापेमारी की कार्रवाई की गयी है। मौके पर से अवैध असलहे बनाते तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मुहम्मद अली पुत्र हबीब, मिस्टर पुत्र अजीज व मुहम्मद छोटू पुत्र दिलदार ग्राम हरदों थाना खागा निवासी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वहीं पांच निर्मित अवैध असलहा, तीन अर्धनिर्मित असलहा, कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!