बड़गाँव में हर्षोल्लास से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी!
भक्तिमय रस में डूबा बड़गांव के सैकड़ो यादव परिवार
संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा:/बड़गाँव में सुप्रसिद्ध भगवताचार्य व भजन गायिका वर्षा किशोरी जी की गरिमामयी उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित यादव परिवार ने बड़े हर्षोउल्लास के साथ देर रात तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाई जिसमे ,भगवान विष्णु के आठवें अवतार,सम्पूर्ण कलाओं के स्वामी, कूट और युद्ध नीति के गुरु योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण के 5251वे जन्म दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण से कामना है, कि समस्त सनातन परिवार को संगठित होने की प्रेरणा दें, और उनमें अपनी महानतम संस्कृति व राष्ट्र के प्रति सर्वस्व समर्पण के भाव भर दे।
सभी हिन्दू बन्धुओं से एक आग्रह है कि पर्व को मनाते समय सीमा पार अपने हिन्दू भाइयों पर आये संकट पर भी गहनता से चिन्तन करते हुए उनकी कुशलता की कामना की गई
बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनोरम प्रस्तुति दी गई। उसके बाद नृत्य का आयोजन हुआ। जिसका देर रात तक सैकड़ों की संख्या में लोगों द्वारा रसास्वादन किया गया।आराध्य देव भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव है. पूरा यादव समाज एक होकर जन्मोत्सव मना रहे हैं. यादव परिवार एक साथ मिलकर प्रभु का जन्मोत्सव मना रहा है. जो हिंदू समाज से हट गए हैं हम कोशिश कर रहे हैं कि वो फिर से हिंदुत्व को फैलाए और भगवान कृष्ण का स्मरण करें. बड़ी संख्या में यादव सहित सभी समाज के लोग इस कार्यक्रम में आनद लिया गया