बसई नवाब में भारी वर्षा किसानों की फसल हुई बर्बाद

बसई नवाब में अधिक वर्षा के कारण खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई है चारों तरफ देखा जा रहा है कि पानी से लबालब खेत में भर गया है अभी कुछ ही समय पहले सरसों की बुवाई हुई थी वह फसल बनने से पहले ही खत्म हो गई वर्षा के कारण अब सरसों की फसल लगभग एक माह लेट हो चुकी है किसानों के लिए आकाश से गिर रहा है बारिश के रूप में तेजाब किसान का हाल बेहाल किसान की रवि एवं खरीद की फसलों में काफी नुकसान जिससे किसान असंतोष में है किसान के नुकसान का खामियाजा बाजार में देखने को मिल रहा है जो रौनक पिछली दिवाली पर थी करवा चौथ के पर्व पर एवं टेसू के त्योहारों पर थी वह अभी तक बाजारों में नहीं है किसानों का नुकसान होने से ग्रामीण क्षेत्र के बाजार बिल्कुल ठप्प से हो गए हैं किसान की खुशहाली से ही बाजारों में खुशहाली होती है किसान का नुकसान होने से बाजारों में खरीदारी बिल्कुल कम हो गई है जिसके कारण व्यापारी वर्ग को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है
रिपोर्ट बिरेंद्र सविता
बसई नबाब धौलपुर