बाड़ी पीजी कॉलेज में मतदान पूरा:83 फीसदी विद्यार्थियों ने किया मताधिकार का प्रयोग, कोतवाली में रखी गईं मतपेटियां

बाड़ी शहर के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के मतदान की प्रक्रिया आज सुबह 8:00 बजे से 1 बजे तक जारी रही। मतदान शांतिपूर्वक हुआ। इस दौरान 684 में से 570 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। ऐसे में मतदान का प्रतिशत 80 के करीब रहा है। अब अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव सभी का भाग्य मत बेटियों में बंद हो गया है। इन पेटियों को पुलिस सुरक्षा में कोतवाली थाने ले जाया गया है। जहां इनको स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। शनिवार सुबह दस बजे इनको खोला जाएगा। जिसके बाद मतों की गणना होगी और परिणाम जारी किया जाएगा।
सुबह से ही तेज रहा मतदान का रूख
छात्र संघ चुनाव के दौरान पीजी कॉलेज में मतदान की प्रक्रिया सुबह से ही तेज रही। जहां 8 बजे से शुरू हुए मतदान में साढ़े नो बजे तक 35% मतदान हो गया वही यह मतदान 11 बजे तक 65% पहुंच गया। ऐसे में 1बजे मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने पर मतदान 80 प्रतिशत रहा है। कुल 684 में से 540 वोट डाले ।प्रमेन्द्र विधोलिया R9भारत रिपोर्टर बाड़ी