सौसर छिन्दवाड़ा
शिवम जानभोर
R 9 Bharat
भाजपा ने किया नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का स्वागत सत्कार ।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंजुला मंगल भवन में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत सत्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्यअतिथि के रूप में प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री संजय सक्सेना, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड, पूर्व विधायक मारोतराव खवसे, जिला पंचायत सदस्य संदीप भाऊ मोहोड़, जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय भूते, आदि थे। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह के द्वारा आयोजन के पूर्व चमत्कारी हनुमान मंदिर जाम सांवली में पहुंचकर श्रीमूर्ति की पूजा अर्चना और माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों के द्वारा हाल ही में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, अध्यक्ष,पार्षद एवं ग्राम पंचायत सरपंच और उपसरपंच का फूल माला पहनाकर स्वागत सत्कार भी किया गया। आयोजन में संतोष जैन, अजय चौरे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नारायण वाडोदे, सतीश बोडखे, मंडल अध्यक्ष प्रभाकर बोबडे, दर्शन झाड़े, और भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता तथा सभी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे और इस कार्यक्रम का संचालन नरेश डवरे ने किया।
सौसर से शिवम जानभोर की रिपोर्ट
मो.7999509427