भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका स्वामी प्रसाद का पुतला।

40

Report by – बलरामपुर सुशील श्रीवास्तव

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका स्वामी प्रसाद का पुतला।

बलरामपुर
श्री रामचरित मानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के विरोध में भाजयुमो बलरामपुर नगर कार्यकर्ताओं ने वीर विनय चौराहे पर स्वामी प्रसाद का पुतला फूंका एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। नगर कोतवाली में स्वामी प्रसाद मौर्या पर मुकदमा दर्ज करने हेतु तहरीर भी दी । विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री भाजयुमो अक्षय शुक्ला,अमन बंसल,भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौरभ तुलस्यान,जिला उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह,जिला मंत्री अजीत ओझा,संत प्रकाश तिवारी,जयंत सिंह,जिला कार्यालय प्रभारी तरंग श्रीवास्तव,सूरज तिवारी,शौर्य मिश्रा,शिवम मौर्या,अभिषेक साहू,सिद्धार्थ साहू,सिद्धांत रस्तोगी तथा अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।